तुर्की के बाद अब हिली ताजिकिस्तान की धरती! 6.8 तीव्रता के भूकंप से दहला देश

अंतर्राष्ट्रीय डेस्क। तुर्की और सीरिया में भीषण भूकंप के कारण 45 हजार लोगों की जान गयी हैं। मरने वालों की संख्या रोजाना बढ़ रही हैं। अब इसी बीच एक बार फिर से धरती हिली और इस बार इसका केंद्र ताजिकिस्तान रहा। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने कहा कि गुरुवार को पूर्वी ताजिकिस्तान में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 5:37 बजे करीब 20.5 किलोमीटर की गहराई में आया।

भूकंप का केंद्र गोर्नो-बदख्शां क्षेत्र के पास था – एक अर्ध-स्वायत्त पूर्वी क्षेत्र जो अफगानिस्तान और चीन की सीमा में है। यह क्षेत्र कम आबादी वाला है और विशाल पामीर पर्वत से घिरा हुआ है। यूएसजीएस के अनुसार भूकंप से भूस्खलन आएगा। प्रारंभिक भूकंप के बीस मिनट बाद, 5.0-तीव्रता का एक और आफ्टरशॉक क्षेत्र में आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button