बदल गया राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का नाम, अब अमृत उद्यान के नाम से जाना जाएगा

नई दिल्ली। दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के खूबसूरत मुगल गार्डन का नाम बदल गया है। अब इसे अमृत गार्डन के नाम से जाना जाएगा। इस बार अमृत गार्डन दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक खुलेगा। गार्डन को देखने के लिए ऑनलाइन ही बुकिंग हो सकेगी। पहली बार वॉक इन विजिटर्स को भी गार्डन घूमने दिया जायेगा। इस बार उद्यान सबसे ज्यादा अवधि 31 जनवरी से 26 मार्च तक 2 महीने के लिए खुलेगा। इस साल मानसून सीजन में भी गार्डन खुलेगा। इस तरह अमृत उद्यान अब साल में दो बार खुलेगा।
गार्डन में इस बार 12 किस्म की ट्यूलिप्स देखने को मिलेगी। फूलों के सामने QR कोड लगे होंगे, जिसको स्कैन करके आपको फूलो के बारे में जानकरी मिलेगी। गार्डन में सेल्फी पॉइंट्स भी बनाये गए है। इस दौरान 12 छात्र जो संबंधित विषय पर पीएचडी कर रहे है, वो भी मौजूद रहेंगे। इस बार गार्डन में स्पेशल कैटेगरी के लिए भी अलग से दिन निर्धारित किए गए हैं। स्पेशल कैटेगरी के लिए 28 मार्च से 31 मार्च तक का दिन निर्धारित किया गया है। इस कैटेगरी में किसान, दिव्यांग, महिलाओं समेत अन्य के लिए एक-एक दिन निर्धारित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button