आजमगढ़ में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,मुंह में कपड़ा ठूंस कर छोड़ दिया

आजमगढ़/उत्तर प्रदेश। सरायमीर थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी से रविवार की रात सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने होश में आने पर बताया कि एक आरोपी पहचान का है, जबकि दो युवक अज्ञात हैं। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर गांव के ही युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़ित किशोरी का जिला महिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
किशोरी के पिता गांव के पास ही पोखरे में मछली की रखवाली करते हैं। रविवार रात को ही 16 वर्षीय बेटी गायब हो गई। पति और पत्नी तलाश करने लगे। देर रात 11 बजे वह घर से 200 मीटर दूर अचेत हालत में मिली। वह निर्वस्त्र थी मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था।
परिजन उसे घर ले कर आए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सीओ फूलपुर के साथ ही दीदारगंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। किशोरी से दुष्कर्म की जानकारी होते ही ग्रामीण एसपी चिराग जैन भी पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। किशोरी को इलाज के लिए सीएचसी मार्टीनगंज ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को होश आया। उसने आरोपी की पहचान सूरज राजभर के रूप में की। जबकि उसक साथ रहे दो अन्य युवकों को पहचानने से मना कर दी। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने किशोरी को जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज जारी है। सीओ फूलपुर अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि सूरज राजभर सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सूरज की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button