तेज रफ्तार डंपर का कहर, मकान में मारी टक्कर; भाजपा नेता की पत्नी घायल

ग्रेटर नोएडा। थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के गांव बैदपुरा मे तेज रफ्तार डंपर ने अनियंत्रित होकर भाजपा नेता के मकान में टक्कर मार दी। इस हादसे में भाजपा नेता की पत्नी घायल हो गईं जिनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में डंपरों का प्रवेश बंद करवाने की मांग की है।
बैदपुरा गांव में भाजपा नेता राजे कासना का मकान है। बुधवार को यहां से गुजर रहा एक डंपर अनियंत्रित होकर उनके मकान के अगले हिस्से से टकरा गया। उस समय उनकी पत्नी वहां से गुजर रही थीं।
हादसे में वह घायल हो गईं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि ड्राइवर का सहायक मौका देखकर भाग गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि यहां पर बेरीकेड करके डंपरों का प्रवेश रोका जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button