मुंबई में डॉक्टर ने ऑनलाइन ऑर्डर की आइसक्रीम, खाते समय मिली कटी हुई उंगली

मुंबई/एजेंसी। अगर आप आइसक्रीम के शौकीन हैं और अक्सर ऑनलाइन ऑर्डर से मंगवाते हैं, तो थाेड़ी सावधान रखें। मुंबई में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मुंबई के एक डॉक्टर ने खाने के लिए ऑनलाइन आइसक्रीन ऑर्डर की। खाते समय डॉक्टर के मुंह में कटी हुई उंगली का टुकड़ा आ गया। आइसक्रीम खाते समय इंसान की उंगली से आने डॉक्टर स्तब्ध रह गया। डॉक्टर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक डॉक्टर की शिकायत पर आइसक्रीम बनाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मुंबई में यह चौंका देने वाला मामला मलाड एरिया में सामने आया है। पेशे से चिकित्सक ने गर्मी में खाने के लिए ऑनलाइन आइसक्रीम ऑर्डर की थी। डॉक्टर ने जैसे ही आइसक्रीम को खाना शुरू किया तो उसमें इंसान की उंगली का हिस्सा निकला। डॉक्टर ने 1.5 सेंटीमीटर लंबे उंगली के हिस्से को बर्फ में सुरक्षित करने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उंगली के हिस्से को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है ।मुंबई पुलिस के डीसीपी जोन जोन 11 आनंद भोइटे ने कहा कि हमने जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ गुरुवार को आईपीसी की धारा 272, 273 और 336 के तहत एफआईआर दर्ज की है।
आइसक्रीम में इंसानी उंगली मिलने के मामले में जांच शुरू हो गई है और कई बातों का खुलासा हुआ है। इसमें कहा गया है कि आइसक्रीम रैपर पर जो बैच कोड था उससे मैन्युफैक्चरर की पहचान हुई और आइसक्रीम कंपनी लक्ष्मी आइसक्रीम प्राइवेट लिमिटेड गाजियाबाद का नाम सामने आया है। हालांकि इस कंपनी के मैनेजर संजय शर्मा का कहना है कि यह मामला हमारी कंपनी से जुड़ा हुआ नहीं है। ऐसी आशंका है कि यह पुणे या मुंबई की ही कोई कंपनी होगी। मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। सूत्रों का कहना है कि पुणे के प्लांट में बनी आइसक्रीम के रैपर पर गाजियाबाद का एड्रेस छपा था। बैच कोड से मैन्युफैक्चरर की पहचान हुई है।



