आजमगढ़ में बेटी से छेड़खानी के विरोध पर पिता की हत्या, परिवार के अन्य सदस्य घायल

आजमगढ़,(उत्तर प्रदेश)। आजमगढ़ में छेड़खानी के विरोध पर लड़की के पिता की पीट-पीट हत्या कर दी गई। परिवार के अन्य सदस्यों से मारपीट की गई। शहर से सटे इलाके में हुई इस घटना के बाद सनसनी फैल गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शहर कोतवाली के कोलबाजबहादुर गांव के रहने वाले कुछ दबंग लड़की से छेड़खानी कर रहे थे, जिसका परिजनों ने विरोध किया तो दबंग आक्रोशित हो गए और लाठी-डंडा और सरिया लेकर घर में घुस गए। सभी सदस्यों की पिटाई करने लगे। इस दौरान दबंगों ने लड़की के पिता बलराम साहनी (56) की पीट-पीट कर हत्या कर दी, जबकि इसी परिवार के राजू, सनी, बलराम और ममता की पिटाई कर घायल कर दिया। एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि छेड़खानी के मामले को लेकर मारपीट में एक व्यक्ति की हत्या हुई है। इस मामले मे पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button