लिव इन पार्टर से इतनी नफरत,कत्ल के बाद ताबड़तोड़ वार कर बिगाड़ा चेहरा, आंखें तक निकाली

So much hatred towards live in parter, after the murder he attacked his face badly, even gouged out his eyes.

बरेली/उत्तर प्रदेश। बरेली के रामगंगानगर में पिंकी सागर की हत्या बड़ी बेरहमी से की गई। घटनास्थल देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि एक से ज्यादा लोगों ने हत्या की होगी। हत्यारा उससे इतनी नफरत करता था कि ताबड़तोड़ वार कर उसका चेहरा बिगाड़ दिया। पुलिस नामजद आरोपी के साथ ही दूसरे हत्यारोपियों की आशंका के मद्देनजर कॉल डिटेल चेक करा रही है। पुलिस जब पहुंची तो पिंकी का शव जमीन पर पड़ा था। शरीर के निचले हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं था। पिंकी के माथे और चेहरे पर बांके से पांच से छह वार किए गए थे। इससे माथे पर गहरे घाव हो गए थे। आंखें भी बाहर आ गई थीं। कातिल ने उसे इतनी बेरहमी से मारा जैसे कि वह उससे बेहद नफरत करता हो। जिस बांके से हत्या की गई, वह बेड पर रखा मिला। फॉरेंसिक टीम ने उस बांके पर मौजूद फिंगरप्रिंट लेने के साथ ही कमरे से कई और साक्ष्य जुटाए। पिंकी की मां सावित्री ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पिंकी का आठ साल पहले पति काशी धर्मपुर निवासी मदन से अलगाव हो गया था। छह साल से वह डेयरी संचालक जोगेंद्र के साथ पत्नी की तरह रह रही थी। शुक्रवार को वह अपनी मित्र बबली के घर गई थी। वहां जोगेंद्र अपनी एक महिला मित्र के साथ आ गया। उसे देखकर पिंकी ने जोगेंद्र को गाली दे दी थी।
तब जोगेंद्र ने पिंकी से झगड़ा किया था और उसे देख लेने की धमकी दी थी। इसके बाद पिंकी अपने कमरे पर चली गई थी। उन्हें लगता है कि जोगेंद्र ने ही पिंकी की हत्या कर दी। आरोप लगाया कि जोगेंद्र अक्सर शराब पीकर पिंकी को पीटता था। पिंकी काफी रौबदार महिला थी। वह मॉडर्न कपड़े पहनती थी और स्कूटी से चलती थी। हत्या के बाद कई तरह की चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि जोगेंद्र के भी कई और लड़कियों से संबंध थे। कैंट और बिथरी के इस क्षेत्र में हनीट्रैप गिरोह भी सक्रिय हैं। इस घटनाक्रम को उस गिरोह की सक्रियता से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
आपको बता दें कि बरेली के बिथरी चैनपुर थाना इलाके की रामगंगानगर कॉलोनी के सेक्टर सात में प्रेमी के साथ सहमति संबंध में रह रही पिंकी सागर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। नफरत इस कदर हावी हुई कि हत्या के बाद आरोपी ने उसकी आंखें तक निकाल लीं। सहेली की सूचना पर पुलिस ने किराये के कमरे से शव निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पिंकी की मां ने बेटी के प्रेमी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
बारादरी थाना क्षेत्र के हरुनगला की रहने वाली पिंकी सागर (30) का पहले पति मदनपाल से आठ साल पहले विवाद हो गया था। तब से वह अलग रह रही थीं। फिलहाल, काफी समय से वह अपने प्रेमी मेहतरपुर करोड़ गांव निवासी जोगेंद्र के साथ सहमति संबंध में किराये पर कमरा लेकर रामगंगानगर के सेक्टर सात में रह रही थीं। उनकी नौ साल की बेटी मुस्कान भी साथ रहती थी। इस समय मुस्कान हरुनगला में अपनी नानी सावित्री देवी के घर गई हुई थी। कैंट निवासी बबली की पिंकी से मित्रता थी। बबली के मुताबिक शुक्रवार शाम पिंकी उनके घर आई थी। रात में वह चली गई। उन्होंने शनिवार को उसे कॉल की तो रिसीव नहीं हुई। दोपहर एक बजे बबली पिंकी के कमरे पर पहुंचीं तो दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगी थी। उन्होंने दरवाजा खोला तो अंदर जमीन पर पिंकी का लहूलुहान शव पड़ा था।
बबली की सूचना पर पिंकी की मां सावित्री घटनास्थल पर पहुंचीं। बिथरी इंस्पेक्टर संजय सिंह भी टीम के साथ वहां पहुंच गए। पिंकी की मां ने प्रेमी पर ही हत्या का शक जताते हुए तहरीर दी है। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि आरोपी जोगेंद्र की तलाश की जा रही है। इसके बाद ही हत्या की वजह और कातिलों की संख्या को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

शयद आपको भी ये अच्छा लगे
उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।