गाजियाबाद में शाम 6 बजे तक हुआ 49.80% मतदान, पिछली बार के मुकाबले 6 प्रतिशत की कमी

गाजियाबाद। गाजियाबाद लोकसभा पर शुक्रवार (आज) मतदान शुरू हुआ। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक गाजियाबाद के 29,41,624 मतदाता आज 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर दिया। मुख्य मुकाबला भाजपा के अतुल गर्ग, कांग्रेस की डाली शर्मा और बसपा के नंद किशोर पुण्डीर के बीच है।
गाजियाबाद में सुबह मतदान की रफ्तार धीमी रही। धीरे-धीरे मतदान प्रतिशत बढ़ना शुरू हो गया। लेकिन शाम छह बजे तक भी इसकी रफ्तार 50 प्रतिशत तक भी नहीं पहुंच सकी। पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो करीब 55.78 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार मतदान में करीब छह प्रतिशत की गिरावट आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button