दिल्ली के कर्तव्यपथ पर बाइकर्स ग्रुप ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने 28 को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। कर्तव्यपथ पर देर रात बाइकर्स ग्रुप ने जमकर हुड़दंग और उत्पात मचाया। उन्होंने यातायात नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। हालांकि, गश्त पर निकले पुलिस वालों की नजर पड़ी तो हुड़दंग और उत्पात मचाने वाले 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके बाइक-स्कूटर जब्त किए। 24 आरोपियों को संसद मार्ग पुलिस ने और 4 को कर्तव्यपथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
डीसीपी देवेश कुमार महला ने बताया कि 17 अप्रैल तड़के करीब 3:30 बजे गश्त कर पुलिसकर्मियों की नजर बाइकर्स ग्रुप पर पड़ी। वह काफी तेजी और लापरवाही से बाइक्स और स्कूटर चला रहे थे। तब उन्होंने इलाके में गश्त कर रहे अन्य टीमों को जानकारी दी और सभी टीमों ने आरोपियों को पकड़ लिया। सभी के आईपीसी की धारा 279 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button