फतेहपुर में पत्नी की गला कसकर की थी हत्या, आरोपी पति 20 दिन से फरार, सर्विलांस के भरोसे तलाश रही है पुलिस

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले में गला कसकर पत्नी की हत्या करने के बाद फरार पति को 20 दिन बाद भी लिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस आरोपी की तलाश में आसपास के जिलों में दबिश दे रही है। मृतका के परिजनों ने हत्यारोपी को एसपी से पकड़ने की मांग की है।
ललौली थाना क्षेत्र के थवई निवासी वीर सिंह की पुत्री पारूल उर्फ कौशिकी की शादी असोथर थाना क्षेत्र के कंधिया निवासी मोनू सिंह ऊर्फ रावेंद्र सिंह के साथ हुई थी। नशे में अक्सर मोनू पत्नी के साथ मारपीट और प्रताड़ित करता था। पारूल को 14 फरवरी की दोपहर मां रेनू ने फोन किया था।
फोन पर बातचीत न होने पर मां को बेटी के साथ अनहोनी की आशंका हुई थी। वह परिवार के साथ पुत्री पारूल के घर कंधिया पहुंची थी। जहां चारपाई में पारूल का शव मिला था। दरवाजा तोड़कर शव को निकाला गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पारूल की मुह और गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी।
पुलिस ने पति मोनू सिंह पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश चालू की। करीब 20 दिन बाद हत्यारोपी पति का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने हत्यारोपी की तलाश में बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज में दबिश दी। कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस सर्विलांस के भरोसे आरोपी पति का सुराग लगाने में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक विनोद मौर्या ने बताया कि हत्यारोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। फिलहाल उसकी सही लोकेशन नहीं मिल पा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button