बंदूक की नोक पर कर्मचारी से एसडीएम करवाता था प्राइवेट पार्ट की मालिश, हिसार में एसडीएम कुलभूषण बंसल गिरफ्तार

धमकी देकर करता रहा यौन शोषण, कर्मचारी ने बनाया वीडियो

हिसार/हरियाणा। हरियाणा के हांसी में एसडीएम के पद पर तैनात रहे एचसीएसअधिकारी कुलभूषण बंसल को पुलिस ने शनिवार को हिसार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सिविल अस्पताल में बंसल का मेडिकल कराया है। इसके बाद कोर्ट में पेश किया गया। कुलभूषण बंसल पर दलित व्यक्ति ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। व्यक्ति का आरोप था कि अधिकारी ने गन पॉइंट पर प्राइवेट पार्ट पर मसाज कराई। उन्होंने एससी आयोग, सीएम विंडो, पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के जज को लिखित शिकायत भेजकर अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद हांसी में एसडीएम पद पर तैनात कुलभूषण बंसल को 7 नवंबर को सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही हिसार के सिविल लाइन में उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पीड़ित के बयान दर्ज कराए। इसके बाद पुलिस ने हांसी में बंसल के घर पहुंचकर जांच की। पीड़ित के बयान और सबूतों के आधार पर शनिवार को डीएसपी सुनील कुमार ने कुलभूषण बंसल की गिरफ्तारी की।
हांसी में एसडीएम के पद पर तैनात रहे एचसीएस अधिकारी कुलभूषण बंसल पर दलित समाज के व्यक्ति ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। पीड़ित ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग में कॉन्ट्रैक्ट पर तैनात है। उसे कुलभूषण बंसल मसाज करने को बुलाता था। वहां उसके साथ गंदे काम करता था। आरोपी अधिकारी ने मसाज करवाने के बहाने प्राइवेट पार्ट पर मसाज करवाई और विरोध करने पर पिस्तौल से डराया। पीड़ित ने एक विडियो भी उच्च अधिकारियों को भेजा है, जिसमें अधिकारी उसके साथ गलत काम करता हुआ दिख रहा है। पीड़ित ने शिकायत में कहा कि विरोध करने पर अधिकारी उन्हें नौकरी से निकालने और जान से मारने की धमकी भी देता है। इस कारण वह काफी परेशान हो चुके थे। हरियाणा सरकार इस मामले में एक्टिव हो गई है और इस पूरे मामले की रिपोर्ट गुप्तचर विभाग के माध्यम से मंगवाई। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button