पीएम मोदी के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क को मिलेगें 8 अफ्रीकी चीता, स्पेशल प्लेन पहुंचा नामीबिया

मध्य प्रदेश डेस्क। मध्य प्रदेश में चीतों को लाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। चीतों को लाने के लिए एक स्पेशल प्लेन नामीबिया भी पहुंच चुका है। नामीबिया में भारतीय उच्चायोग ने मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में लाए जाने वाले चीतों को प्राप्त करने के लिए नामीबिया पहुंचे भारतीय विमान के दृश्य को ट्वीट किया। शिवपुर के केनु नेशनल पार्क में ये चीतें लाए जाएंगे। पीएम मोदी 17 सितम्बर को अपने जन्मदिन के मौके पर 8 चीतों को अपने राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ देंगे।

अफ्रीकी देश नामीबिया से लाए जा रहे आठ चीतों को लेकर विशेष विमान जोहान्सवर्ग से रवाना होगा और सुबह साढ़े छह से सात बजे सीधे जयपुर हवाई अड्डे पर उतरेगा। यहां से सेना का चिनूक हेलिकाप्टर चीतों से भरे आठ एवं दो खाली बाक्स (लकड़ी और लोहे से बने पिंजरे) लेकर रवाना होगा और करीब नौ बजे कूनो पार्क में स्थित हेलिपैड पर उतरेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम करीब पौने 11 बजे शुरू होगा और मोदी 11 बजे बाक्स का गेट खोलकर तीन चीतों को क्वारंटाइन बाड़े में छोड़ेंगे।

बता दें कि टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश में 70 साल बाद चीतें लाए जा रहे हैं।  भारत में अफ्रीकी चीता परिचय परियोजना’ की कल्पना पहली बार 2009 में की गई थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी और लगातार लॉकडाउन के कारण परियोजना में देरी हुई। मध्य प्रदेश में कुन्नो राष्ट्रीय उद्यान में चिंकारा, चित्तीदार हिरण और ब्लैकबक की अच्छी आबादी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button