सफेद शर्ट, काली पैंट और कंधे पर हरी शॉल, हैदराबाद में गणेश प्रतिमा का रेवंत रेड्डी वाला लुक

हैदराबाद/एजेंसी। गणेश चतुर्थी पर देशभर में धूम देखने को मिली। मुंबई से लेकर दिल्ली तक के लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। ऐसा ही नजारा तेलंगाना में भी देखने को मिला। दरअसल, मछुआरा सहकारी समिति संघ के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता मेट्टू साई कुमार ने हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की शैली में गणेश प्रतिमा स्थापित की है। जिसको देखकर हर कोई रिएक्ट कर रहा है।
“तेलंगाना राइजिंग” थीम वाली इस प्रतिमा में गणेश जी को मुख्यमंत्री से जुड़ी पोशाक में दिखाया गया है – सफेद शर्ट, काली पतलून और कंधे पर हरे रंग का शॉल। ऐसी से पोशाक सीएम रेवंत रेड्डी ने पदयात्रा के दौरान पहनी थी, जिसकी तस्वीर खूब वायरल हुई थी।
मेट्टू साई कुमार ने कहा कि गणेश जी को विघ्नराज के रूप में जाना जाता है, जो विघ्नों को दूर करने वाले हैं। उनके आशीर्वाद से तेलंगाना प्रगति करेगा और आगे बढ़ेगा। हमारा परिवार इसका हिस्सा रहा है और हमने मुख्यमंत्री की विचारधारा और तस्वीर के साथ एक गणेश प्रतिमा बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button