यमुना एक्‍सप्रेसवे पर फर्राटा भरना होगा और महंगा, जानिए कितना बढ़ सकता है टोल टैक्‍स

  • ग्रेटर नोएडा से आगरा के बीच 130 किलोमीटर है यमुना एक्‍सप्रेसवे
  • यमुना एक्‍सप्रेसवे पर 5 प्रतिशत तक टोल टैक्‍स बढ़ सकता है
  • यमुना अथॉरिटी की बैठक में 40 से ज्‍यादा प्रस्‍ताव पेश होंगे

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्‍सप्रेसवे पर एक बार फिर टोल टैक्‍स बढ़ाने की तैयारी है। सोमवार को यमुना अथॉरिटी की होने वाली बोर्ड बैठक में 40 से ज्यादा प्रस्ताव रखेंगे जाएंगे। पिछले दो महीने से लगातार यमुना अथॉरिटी की बोर्ड बैठक स्थगित हो रही है। बैठक के दौरान टोल दरें 5 फीसदी तक बढ़ाने का प्रस्‍ताव रखा जाएगा। प्रस्‍ताव पास हुआ तो यमुना एक्‍सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वालों की जेब ढीली करनी पड़ेगी। ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्‍सप्रेसवे पर प्रतिदिन औसतन 30 हजार से ज्‍यादा वाहनों का आना-जाना होता है।
आपको बता दें कि इससे पहले सितंबर, 2022 में टोल दरें बढ़ाई गई थीं। अभी तक ग्रेटर नोएडा स्थित जीरो पॉइंट से अलीगढ़ के लिए कार चालकों को 125 रुपये टोल टैक्‍स देना पड़ता है। मथुरा के लिए 285 रुपये और आगरा के लिए 430 रुपये टोल टैक्‍स लगता है। हल्‍के कामर्शियल वाहनों के लिए अलीगढ़ तक 200 रुपये, मथुरा के लिए 455 रुपये और आगरा के लिए 690 रुपये टोल टैक्‍स देना पड़ता है।
बस और ट्रक के लिए जीरो पॉइंट से अलीगढ़ के लिए 405 रुपये टोल टैक्‍स पड़ता है। इसी तरह मथुरा तक 925 और आगरा तक 1400 रुपये टोल टैक्‍स देना पड़ता है। वहीं, बोर्ड बैठक में इस बार बिल्डर-बायर मामले को लेकर लागू हुई नई पॉलिसी को लागू करने के लिए बिल्डरों पर बकाया की गणना का प्रस्ताव बोर्ड में रखा जाएगा। इसके अलावा किसानों को 10 प्रतिशत आबादी का प्लॉट देने का प्रस्ताव आज रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button