पहले चाकू से मारा फिर चला दी गोली, दिल्ली के शास्त्री पार्क में शख्स पर जानलेवा हमला

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले के शास्त्री पार्क इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को चाकू और गोली मारकर घायल कर दिया गया। हालांकि पीड़ित की किस्मत अच्छी रही कि उसको जल्द अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी जान बच गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित कई संबंधित धाराओं में चार आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, युवक पर जानलेवा हमले करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। घायल 25 वर्षीय समीर अहमद को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोली से उसका पैर घायल हुआ है।
पुलिस को दिये बयान में समीर ने बताया कि वह शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपने जानकार तालिब की दुकान पर बैठा था। उसी समय बिलाल, फिरोज, सलीम और साउद दो अलग अलग स्कूटियों पर वहां पहुंचे। बिलाल ने समीर को इलाके का दादा ना बनने ही हिदायद दी और गाली गलौच शुरू कर दी। गाली का विरोध करने पर सलीम और साउद ने चाकू निकालकर समीर पर हमला कर दिया। चाकू से समीर की जांघ पर वार किया गया था। इसके बाद बिलाल ने कट्टा निकालकर गोली चला दी। गोली भी उसके पैरों में लगी। सभी आरोपी वारदात के बाद फरार हो गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button