दिल्ली पुलिस ने हथियारों का जखीरा पकड़ा, मेरठ में चल रही थी अवैध फैक्ट्री, 2 सप्लायर गिरफ्तार
Delhi Police seized a huge cache of weapons, an illegal factory was running in Meerut, 2 suppliers arrested

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ इलाके में एक अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से हथियार बनाने वाले रॉ मटेरियल और करीब एक दर्जन से ज्यादा देसी कट्टे बरामद किए हैं। पुलिस अब पता लगा रही है कि ये हथियार कहां और किसके पास सप्लाई होने थे।




