मेरठ के 100 साल पुराने नमकीन भंडार में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से सारा सामान जला

मेरठ,(उत्तर प्रदेश)। मेरठ महानगर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित 100 साल पुरानी मेरठ नमकीन भंडार में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। छह दमकल की गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में मौजूद सारा माल जल गया। जिससे लाखों के नुकसान का अनुमान हैं।
मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र में व्यापारी ब्रजनंदन की बुढ़ाना गेट पर मेरठ नमकीन भंडार के नाम से पुरानी नमकीन की दुकान है। दुकान मालिक ब्रजनंदन रविवार रात्रि दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। सोमवार सुबह दुकान में भयंकर आग लग गई। लोगों ने व्यापारी और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी।
दमकल की छह गाड़ियां ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। दुकान मालिक ब्रजनंदन ने पुलिस को बताया कि रात में वह दुकान बंद करते समय फ्रिज बंद करना भूल गए थे। उन्होंने आशंका जताई है कि हो सकता है फ्रिज में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी हो।
ब्रजनंदन का कहना है कि उनकी दुकान करीब 100 साल पुरानी है। उनका नमकीन मशहूर हैं। विदेश में भी उनका नमकीन जाता है। अग्निशमन अधिकारी आरपी सिंह का कनहा है कि आग काफी भयंकर थी। एहतियात के तौर पर आसपास के मकानों को भी खाली कराया गया। दमकल की छह गाड़ियों से आग पर काबू पाया। कोई जनहानि नहीं हो सकी है। नुकसान का आंकलन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button