लखनऊ के आश्रम में रहने वाली महिला ने लगाया चार लोगों पर दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

लखनऊ,(उत्तर प्रदेश)। राजधानी के गोमतीनगर इलाके के जानकी मंदिर आश्रम में रहने वाली मथुरा निवासी महिला ने नशीला पदार्थ खिला कर आश्रम के चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आश्रम के चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है और उनका कहना है कि जांच के बाद ही कार्यवाही होगी। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, मूलरूप से प्रयागराज के करछना निवासी 55 वर्षीय महिला जानकी मंदिर आश्रम में रहती हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘महिला ने तहरीर में आरोप लगाया कि चार अक्टूबर को मुझे नशीला पदार्थ खिला दिया गया जिसके बाद मैं बेहोश हो गयी।’’ महिला ने आरोप लगाया, ‘‘आश्रम में रहने वाले दुर्वासा, छोटे मौनी, बड़े मौनी और मनमोहन ने उसके साथ बलात्कार किया।’’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उसे इन लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। मिश्रा के मुताबिक मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) प्राची सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और प्रथम दृष्टया यह संदिग्ध लग रहा हैं। उन्होंने बताया कि जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button