बाबा बैद्यनाथधाम में आस्था-भक्ति का विहंगम और अद्भूत दृश्य, अब 500 रुपये में शीघ्रदर्शनम की सुविधा

देवघर,(झारखंड)। पवित्र सावन महीने की आज पहली सोमवारी है। पहली सोमवारी पर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पूरा केसरिया मय हो गया है। बाबा बैद्यनाथ मंदिर में आस्था और भक्ति का विहंगम और अदभुत दृश्य देखते ही बन रही है। वहीं सावन महीने में इस बार कांवड़िया भक्तो को सावन की सोमवारी पर भी शीघ्रदर्शनम कूपन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। आज सावन की पहली सोमवारी पर सैंकड़ों कावरिया भक्तो ने इसका लाभ उठाया। 500 रूपए के शीघ्रदर्शनम कूपन के ज़रिए बाबा बैद्यनाथ मंदिर में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन कर जलभिषेक किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button