दिल्ली में फिर लग रहा बागेश्वर धाम का दरबार,अगले चार दिनों तक इन रास्तों का भूलकर भी न करें इस्तेमाल

नई दिल्ली। दिल्ली में पिछले एक साल के दौरान तीसरी बार बाबा बागेश्वर के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज की राम कथा का आयोजन होने जा रहा है। इस बार मृदुल फाउंडेशन और छठी मैया फाउंडेशन ने मिलकर यमुना खादर इलाके में चौथे पुस्ते पर स्थित करतार नगर में राम कथा का आयोजन किया है। यहां 31 जनवरी से 3 फरवरी तक राम कथा होगी, जिसमें हजारों लोगों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, राम कथा के आयोजन के दौरान शास्त्री पार्क रेडलाइट से खजूरी चौक के बीच दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें पुस्ते के आसपास रोड के दोनों कैरिज-वे पर ट्रैफिक के मूवमेंट को रोका जाएगा, जिसकी वजह से लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि इस दौरान वे दूसरे वैकल्पिक रास्तों से होकर गुजरें।
शास्त्री पार्क से खजूरी चौक जाने के लिए सीलमपुर रेड लाइट, जाफराबाद मेट्रो स्टेशन, मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशन, गोकुलपुरी टी पॉइंट, भजनपुरा और वजीराबाद रोड से होते हुए जाना पड़ेगा। इसी तरह शास्त्री पार्क से आईएसबीटी कश्मीरी गेट, रिंग रोड, मजनूं का टीला, सिग्नेचर ब्रिज और खूजरी चौक से होते हुए भी लोग आगे जा सकते हैं। ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए कथा के दौरान आसपास के सभी प्रमुख रास्तों और क्रॉसिंग्स पर ट्रैफिक स्टाफ तैनात किया जाएगा। लोगों को वैकल्पिक रास्तों की जानकारी देने के लिए साइनेज भी लगाए जाएंगे। कथा में आने वाले लोगों के लिए आयोजन स्थल के पास ही पार्किंग का इंतजाम किया गया है, जहां 100 बसें, 500 कारें और 1000 टू-वीलर्स पार्क किए जा सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button