दहेज में लग्जरी कार नहीं देने पर महिला से से गैंगरेप का आरोप, विरोध पर सिगरेट से दागा

बरेली ,(उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक विवाहिता ने तीन रिश्तेदारों पर पति और ससुराल वालों से साजिश कर अपने साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि लक्जरी कार दहेज में नहीं मिलने पर यह वारदात की गई। थाना पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर अब आईजी बरेली के आदेश पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर लिखी गई है।
घटना बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की है। विवाहिता ने रिपोर्ट में लिखाया है कि उसकी शादी 2019 में हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। आरोप है कि पति और ससुराल वाले दहेज में लक्जरी कार की मांग कर रहे थे। उसके लिए लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रहे थे। इस दौरान उसे एक बेटा भी हुआ। वह सहन करती रही। आरोप है कि बीते माह 19 मई को पति के तीन रिश्तेदारों ने रात में उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। यह सब पति और ससुराल वालों की शह पर किया गया।
आरोप है कि विरोध करने पर सिगरेट से दागा गया। उसने थाने में शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। तब पीड़िता आईजी के पास पहुंची। थाना प्रभारी के मुताबिक पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को जांच शुरू कर दी गई। आरोपी पक्ष के भी बयान लिए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button