मिजोरम के लेंगपुई हवाईअड्डे पर म्यांमार सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 6 घायल

नई दिल्ली/एजेंसी। मिजोरम के लेंगपुई एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा हो गया है। प्रदेश की राजधानी आइजोल के पास स्थित लेंगपुई एयरपोर्ट पर म्यांमार सेना का प्लेन क्रैश हो गया है। दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में कुल 14 लोग मौजूद थे। आपको बता दें कि लेंगपुई एयरपोर्ट एक घरेलू हवाईअड्डा है। जानकारी के मुताबिक म्यांमार सेना का यह विमान मिजोरम से अपने सैनिकों को एयरलिफ्ट करने आई थी। दरअसल, सेना और विद्रोहियों के बीच आंतरिक युद्ध चल रहा है और इसी बीच म्यांमार के कुछ सैनिक भारत-म्यांमार सीमा को पार करते हुए मिजोरम के लांग्टलाई जिले में दाखिल हो गए। लेंगपुई एयरपोर्ट के रनवे पर उतरने के समय विमान हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटनाग्रस्त विमान में क्रू मेंम्बर्स सहित कुल 14 लोग मौजूद थे। विमान क्रैश होने के चलते विमान में सवार कुछ लोग जख्मी हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मिजोरम के डीजीपी ने दुर्घटना के बारे में बताते हुए कहा, “म्यांमार सेना के विमान क्रैश होने की वजह से छह लोग घायल हुए हैं। विमान में पायलट समेत 14 लोग सवार थे। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को लेंगपुई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।” जानकारी के मुताबिक म्यांमार में सेना और विद्रोहियों के बीच संघर्ष चल रहा है। इसी लड़ाई की वजह से सैनिक म्यांमार से भागकर मिजोरम में दाखिल हो गए थे। इन्हीं सैनिकों को लांग्टाई से वापस ले जाने के लिए म्यांमार सेना का विमान लेंगपुई एयरपोर्ट आया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले हफ्ते 276 सैनिक भारत-म्यांमार सीमा पार कर मिजोरम में घुस गए। म्यांमार के सैनिक 17 जनवरी को हथियारों और गोला-बारूद के साथ अमस राइफल्स के पास पहुंचे थे। असम राइफल्स के एक अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मिजोरम में आए 276 में से 184 सैनिकों को वापस उनके देश वापस भेजा गया है। लेंगपुई एयरपोर्ट से म्यांमार के वायुसेना विमान सैनिकों को लेकर अपने देश रूखाइन प्रांत के सित्वे चले गए। बचे हुए सैनिकों को मंगलवार को भेजा जाना था। उन 92 सैनिकों को ले जाने से पहले विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button