सुनवाई नहीं कर रही थी पुलिस, महिला ने आगरा डीसीपी सिटी ऑफिस के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

आगरा/उत्तर प्रदेश। आगरा में डसीपी सिटी ऑफिस के बाहर एक महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस इंस्पेक्टर की तत्परता से महिला की जान बच गई। महिला अपने हाथ में माचिस लिए थी, जैसे ही महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेला पुलिस कर्मियों ने महिला को पकड़ लिया। महिला पुलिस की कार्यशैली से क्षुब्ध थी। वह कई दिनों से पुलिस अधिकारियों के आफिस के चक्कर काट रही थी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही थी।
मामला सोमवार दोपहर करीब तीन बजे का है। सदर थाना क्षेत्र के सोहल्ला की रहने वाली तुलसा पत्नी सूरज राजपूत जिला मुख्यालय कार्यालय स्थित डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) सिटी के कार्यालय आई थी। तुलसा अपने साथ एक बैग में पेट्रेाल से भरी बोतल लेकर आई थी। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय के जाने के बाद महिला ने अपने बैग से पेट्रोल से भरी बोतल निकाली और अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया। इसके बाद वह माचिस निकालने लगी। ये नजारा देख थाना एत्माद्दौला प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने तत्परता दिखाते हुए महिला के हाथ से माचिस छीन ली। महिला को पुलिसकर्मी डीसीपी सिटी कार्यालय के भीतर ले गए।
पुलिस पर लगाए आरोप
तुलसा पुलिस की कार्यशैली से नाराज थी। वह चीख-चीखकर कह रही थी कि वह कई दिनों से थाना सदर और पुलिस अधिकारियों के ऑफिसों में चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक सदर नीरज शर्मा ने बताया कि तुलसा का पारिवारिक मामला चल रहा है। करीब दो माह पूर्व तुलसा की सास मीरा देवी की मौत हो गई थी। इस मामले में तुलसा की ननद पूजा और आरती ने अपने भाई सूरज (तुसला का पति) पर हत्या का आरोप लगाया था। प्रॉपर्टी के चलते इस परिवार में आपसी विवाद चल रहा है। महिला झूठा मामला दर्ज करवाने का प्रयास कर रही है। इससे पूर्व भी पेट्रोल लेकर एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस के ऑफिस पहुंच गई थी।
एक महीने में दूसरा केस
डीसीपी सिटी ऑफिस के बाहर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह करने का ये दूसरा मामला है। इससे करीब एक माह पहले नौ अगस्त को एक रेप पीड़िता ने भी आत्मदाह का प्रयास किया था। सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली महिला का रेप हुआ था। उसकी सुनवाई नहीं हो रही थी, जबकि आरोपी ने उसके खिलाफ केस दर्ज करा दिया था। सुनवाई नहीं होने पर उसने भी अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button