देवर पर आया भाभी का दिल, पति को रास्ते से हटाने के लिए रची खौफनाक साजिश

किशनगंज,(बिहार)। देवर के सपनों में भाभी खो गई। दिन-रात उसी के बारे में सोचती थी। किसी तरह उसे हासिल करना चाहती थी। अपनी चाहत को पूरा करने के लिए किसी हद तक जाने को तैयार थी। आखिरकार उसने एक दिन खौफनाक साजिश रच ही डाली। सोचकर भी मन-मिजाज सिहर उठता है। उसने सभी लोक-लाज को ताक पर रख दिया। आगे क्या होगा, उसके बारे में भी तनिक नहीं सोचा। फिर उस खौफनाक रास्ते पर निकल पड़ी। जिसका अंजाम ये हुआ कि उसे जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गई।

पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश
किशनगंज में पिछले सप्ताह एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का किशनगंज पुलिस ने जब पड़ताल की तो उसके भी होश उड़ गए। पड़ताल के दौरान छह लोगों का नाम सामने आया। इसमें तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीन की धरपकड़ के लिए पुलिस जुटी हुई है। इसमें सबसे बड़ी चुनौती थी हत्या की वजह को ढूंढना। आखिर पलंबर मिस्त्री का काम करनेवाले शख्स से किसी की क्या दुश्मनी हो सकती है। धीरे-धीरे जब परत-दर-परत केस खुलता गया तो पता चला कि कत्ल की साजिश रचने में कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी का ही हाथ है।
देवर और भाभी में था अवैध संबंध
पुलिस की पड़ताल में पता चला कि देवर और भाभी का अवैध सम्बंध है। इस अवैध संबंध को शादी में बदलने की नीयत से पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए हत्या करा दी। एमजीएम के प्लंबर स्टाफ पप्पू को 26 जुलाई की देर शाम गोली मारी गई थी। इलाज के दौरान पप्पू की मौत हो गई। मृतक की पत्नी प्रीति गुप्ता के फर्द बयान के आधार पर किशनगंज थाने में मामला दर्ज कराई गई थी।
देवर से शादी के लिए पति की हत्या
ब्लाइंड केस होने की वजह से एसपी इनामुल हक ने एसआईटी का गठन किया था। इस मामले में मृतक के छोटे भाई राजू कुमार गुप्ता से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने तोते की तरह घटना के बारे में बता दिया। उसने बताया कि भाभी प्रीति कुमारी से पिछले तीन-चार वर्षो से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। फोन पर रेगुलर बात होती थी। मिलने के लिए वो किशनगंज भी आता-जाता था। इस बात की जानकारी मृतक पप्पू को थी और वो विरोध करता था। हत्या के साजिश की मुख्य आरोपी प्रीति गुप्ता एमजीएम मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग तीसरे साल की छात्रा है। देवर-भाभी ने कई बार भागकर शादी करने की योजना भी बनाई लेकिन सफल नहीं हो सके।

पति की हत्या के लिए एक लाख की सुपारी

प्रेम में पागल देवर-भाभी ने रास्ते के कांटा को हटाने का फैसला ले लिया। नवगछिया के अपराधियों को एक लाख रुपए में पप्पू के हत्या की सुपारी दे दी गई। साजिश के तहत राजू कुमार गुप्ता स्कॉर्पियो से किशनगंज के लिए निकला। गाड़ी में ड्राइवर को छोड़कर पांच अपराधी, जिसमें राजू गुप्ता, सूरज कुमार पासवान के अलावा तीन अपराधी सवार थे। ये सभी लोग नवगछिया से दिन में चार बजे किशनगंज के लिए निकले। रात करीब नौ बजे किशनगंज पहुंचे। तभी मृतक की पत्नी प्रीति गुप्ता ने अपने पति पप्पू गुप्ता के ड्यूटी जाने के समय पहने हुए कपड़े के बारे में अपराधियों को जानकारी दी। साथ ही, घर लौटने का निश्चित समय भी बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button