अरुणाचल प्रदेश में हादसा: सेना का वाहन खाई में गिरा, दो सैनिकों शहीद

अरुणाचल प्रदेश। अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरि जिले में सेना के एक वाहन के खाई में गिरने से नायब सूबेदार सहित दो जवानों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 56 आर्टिलरी ब्रिगेड के 908 फील्ड रेजिमेंट के नायब सूबेदार कुलवंत सिंह और उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी 18 सिख रेजिमेंट के नायक प्रदीप कुमार शर्मा के रूप में हुई है।
सेना से देर से आई रिपोर्ट में बताया गया है कि यह हादसा सात मार्च को भारत-चीन सीमा के पास रेड्डी गांव के निकट उस समय हुआ जब वाहन ‘आपरेशन स्नो लेपर्ड’ के तहत परिचालन ड्यूटी के लिए गेलेमो से ताकसिंग जा रहा था।
अधिकारी ने बताया कि 908 फील्ड रेजिमेंट के चालक अमरजीत गुर्जर को हल्की चोटें आई हैं और उनका इलाज बोरोरुपाक स्थित फील्ड अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button