बंद घर में चोरी करने वाले महिला व कबाड़ी सहित पांच गिरफ्तार

नोएडा। बंद घर और फ्लैट की रेकी कर रात में चोरी करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को कोतवाली सेक्टर-58 नोएडा पुलिस ने सेक्टर-62 में डी-पार्क के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपितों में एक महिला और चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी भी शामिल हैं। आरोपितों ने 12 से अधिक घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
इनके पास से चार लाख दस हजार 500 रुपये की नकदी, सोने और चांदी के आभूषण, मोबाइल, बर्तन, कपड़े, देवी देवताओं की मूर्तियां व विभिन्न देश के सिक्के व यूरो, घड़ियां और चोरी में प्रयोग किए जाने वाले ऑटो और दो चाकू बरामद किए हैं। आरोपितों का पहचान दादरी की नई आबादी के जुबैर, बिहार के अररिया के हरवा चौक के मशील, बिहार के सुपोल के माधवपुर का मो. मिन्हाज आलम, गाजियाबाद के मुदारनगर के मुरसलीम उर्फ मुर्रु और बिहार के अररिया के रानी गांव की गुलफसा के रूप में हुई है।
जुबैर और मशील इस समय जनता फ्लैट सैक्टर-122 में रहे रहे थे और मो. मिन्हाज आलम और मुरसलीन निठारी में रह रहे थे। मुरसलीन कबाड़ी का काम करता है और चोरी का सामान यही खरीदता था। डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए टीम का गठन किया गया। जिसने इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के माध्यम से डाटा एकत्र किया और करीब 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की।
अपराधियों का डोजियर चेक किया गया। बीट पुलिसिंग व लोकल इंटेलिजेंस के माध्यम से जानकारी एकत्र कर गोपनीय सूचना के आधार पर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपित सूनसान जगह और बंद पड़े मकान की दिन में रेकी करते थे और रात में ताला तोड़कर कीमती सामान, सोने व चांदी के जेवर चुरा लेते थे। चोरी किए गए सामान को मुरसलीन को बेच देते थे और सोना चांदी का सामान अपने पास ही रख लेते है। जुबैर के खिलाफ विभिन्न कोतवाली में 13, मशील के खिलाफ 12 मिन्हाज आलम पर 11, मुरसलीन और गुलफसा पर दस-दस मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button