न्यायालय में सुनवाई न होने से नाराज युवती ने गेट पर किया आत्मदाह का प्रयास

ग्रेटर नोएडा। पुलिस व्यवस्था और न्यायालय से न्याय ने मिलने से परेशान एक युवती ने जिला न्यायालय के बाहर गेट पर आत्मदाह का प्रयास किया। युवती ने जिला न्यायालय के बाहर खुद पर पेट्रोल डाल लिया और कुछ पेट्रोल उसने पी लिया और खुद को आग लगाने का प्रयास किया लेकिन वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए युवती को रोक लिया। जिसके बाद उसे मेडिकल के लिए भेज दिया जहां पर युवती की स्थिति अब सामान्य है।
दरअसल, बुधवार को ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर थाना क्षेत्र में जिला न्यायालय के गेट नंबर 3 पर एक युवती ने आत्मदाह का प्रयास किया। युवती के द्वारा स्वयं पर पेट्रोल डाला गया। जिससे वहां पर पेट्रोल डालने के बाद हंगामा मच गया मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से युवती को समझाया और युवती को आग लगने से बचा लिया। युवती के द्वारा हाई प्रोफाइल हंगामा करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सूरजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि जिला न्यायालय पर एक नाबालिग युवती ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। युवती का अपनी बहन के दूर के रिश्ते में देवर से प्रेम प्रसंग था जिसके बाद युवती युवक से शादी करना चाहती थी लेकिन युवक ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद युवती ने जिला न्यायालय में 156(3) में युवक के खिलाफ शादी के बहाने शारिरिक शोषण व दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।

न्यायालय में मामले की सुनवाई न होने नाराज थी युवती
युवती के इसी मामले में बुधवार को जिला न्यायालय सूरजपुर में सुनवाई थी लेकिन किसी कारण जज न्यायालय नही पहुचे थे। इसी बात से नाराज युवती ने जिला न्यायालय के गेट पर आत्मदाह का प्रयास किया। युवती ने गेट पर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल डाल लिया और उसके बाद उसने पेट्रोल को पी लिया। युवती जब पेट्रोल डालने के बाद खुद को आग लगने वाली थी तभी मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियी ने युवती को रोक लिया। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने युवती से उल्टी कराई उसको इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया जहा अब युवती की स्थिति सामान्य है।
युवती ने जिला न्यायालय के गेट पर किया हाई प्रोफाइल ड्रामा
युवती ने जिला न्यायालय सूरजपुर के गेट पर आत्मदाह का प्रयास किया इस दौरान युवती ने हाई प्रोफाइल हंगामा किया। युवती की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें युवती पुलिस व न्याय प्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर रही है। उसने बताया कि उसके वकील ने उसे काफी रुपए ले लिए लेकिन उसको न्याय नहीं दिला पाया। युवती वीडियो में साफ तौर पर कहती नजर आ रही है कि कभी न्यायालय में जज नहीं आते कभी किसी के परिवार में कोई मौत हो जाती है और लगातार तारीखों पर सुनवाई नहीं होती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button