पटना में जुमे की नमाज के बाद लगे अतीक अहमद अमर रहे के नारे, योगी सरकार पर लगाया गया गंभीर आरोप

पटना,(एजेंसी)। पटना जंक्शन स्थित जामा मस्जिद के बाहर अलविदा जुमे की नमाज पढ़कर उठे लोगों के एक समूह के नेता ने कहा कि आज हमने आखिरी जुमे की नमाज अदा की और दुआ की कि या अल्लाह! अतीक, अशरफ और असद अहमद की शहादत को कबूल फरमा। इसके बाद वह नारेबाजी करने लगे। शहीद अतीक अहमद अमर रहे की नारेबाजी के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी लोगों ने नारेबाजी की। वही इस मामले को लेकर रईस गजनवी के भाई मो. शाहनवाज ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रईस की मानसिक स्थिति खराब है। रईस से उनका कई सालों कोई वास्ता नहीं है।
इस नेता की पहचान रईस गजनवी के रूप में हुई है। दरअसल अलविदा नमाज के बाद वह बाहर आए थे। मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंन कहा कि हमने दुआ किया कि या अल्लाह कि अतीक, अशरफ और असद अहमद की शहादत को कबूल फरमा। उन्हें मारा गया। पूरी तरह से प्लान बनाकर मारा गया। रईस गजनवी ने आरोप लगाया कि योगी सरकार ने उनको मरवाया। इसमें सरकार और पुलिस का हाथ है।

वह शहीद हुआ है। रमजान के समय उसे अपराधियों द्वारा मरवाया गया। पूरे दुनिया के मुसलमानों की नजर में वह शहीद हो गया। अगर उसने गलत काम किया तो उसके लिए कोर्ट है। कोर्ट भी जिम्मेवार है। कोर्ट ने रिमांड दिया था। पुलिस लिखकर सुरक्षा की जिम्मेदारी ली थी। उन्हें सजा होती, फांसी पर चढ़ा दिया जाता हमलोग कुछ नहीं बोलते लेकिन उन्हें अपराधियों द्वारा मरवा दिया गया। वहीं इस मामले को लेकर जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष फैसल इमाम ने किसी भी पागल व्यक्ति द्वारा किसी तरह का बयान देने से हमलोग इत्तेफाक नहीं रखते हैं। ऐसे बयानों का मुस्लिम भाइयों बिल्कुल समर्थन नहीं करते। ऐसे बयान देने वाले लोगों को अल्लाह सद्बुद्धि दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button