बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती की कार पलटी, ऊना से हमीरपुर जाते समय हुआ हादसा

ऊना,(हिमाचल प्रदेश)। ऊना सदर से बीजेपी विधायक और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की कार मंगलवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में सतपाल सत्ती बाल-बाल बच गए हैं। सतपाल सत्ती ऊना से हमीरपुर जा रहे थे। जिस समय ये हादसा हुआ कार में बीजेपी विधायक समेत कुल 3 लोग सवार थे। इस हादसे में तीनों हल्की चोटें आई हैं।
हमीरपुर जाते समय लठियानी के पास ये हादसा हुआ। बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती की कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क पलट गई। इस हादसे में विधायक की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार विधायक और अन्य लोग बिल्कुल सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती को क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। सत्ती का कुशलक्षेम जानने अस्पताल में समर्थको की भीड़ जुट गई। बताया रहा है कि सत्ती की छाती में हल्की दर्द के चलते वो अस्पताल में चेकअप करवाने पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार, सत्ती हमीरपुर के किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे कि रास्ते में लठियाणी के समीप अचानक कार नेशनल हाईवे के बीचों-बीच पलट गई। गाड़ी को पीएसओ संदीप कुमार ड्राइव कर रहे थे।इस हादसे तीनों व्यक्तियों को मामूली चोटें आई हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button