तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा, फंस गया मुर्गा चोर, काटनी पड़ी रात

बुलंदशहर,(उत्तर प्रदेश)। के बुलंदशहर में तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा खेतों में लगवाया था, जिसके बाद पिंजरे में तेंदुआ तो नहीं आया, लेकिन मुर्गा चोर पिंजरे में फंस गया। जानकारी के अनुसार, अगौता थाना क्षेत्र के बिसुदरा गांव में तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। खेतों में तेंदुए के पंजे देखे जाने पर ग्रामीणों ने खेत में भी जाना बंद कर दिया है। उधर, ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से तेंदुआ पकड़ने को लेकर जाल लगवाया और कई जगह पिंजरे भी लगवाए गया थे।

पिंजरे में एक जिंदा मुर्गा लगाया गया था, जिससे की तेंदुआ पिंजरे में आ सके। देर रात पिंजरे में तेंदुआ तो नहीं फंसा, लेकिन मुर्गा चुराने के चक्कर में एक ग्रामीण पिंजरे में फंस गया और पूरी रात पिंजरे में फंसा रहा। सुबह जब ग्रामीण पहुंचे तो वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को पिंजरे से बाहर निकाला। ग्रामीण सुधीर ने बताया कि तेंदुए से परेशान होकर वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में जाल और पिंजरा लगाया था, जिसमें देर रात मुर्गा चुराने के चक्कर में एक ग्रामीण फंस गया। पूरी रात जाल में ही काटनी पड़ी। सुबह ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम की मदद से युवक को निकाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button