गाजियाबाद में पेट्रोल पंप कर्मी से 10 लाख की लूट, इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की घटना

गाजियाबाद। गाजियाबाद में पेट्रोल पंप कर्मी से दिनदहाड़े 10 लाख रुपये की लूट हो गई है। लुटेरों ने पेट्रोल पंप कर्मी को उस समय निशाना बनाया, जब वे कैश जमा करने बैंक जा रहे थे। इंदिरापुरम थाना में 10 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया गया। पेट्रोल पंप कर्मी से हुई वारदात की पुलिस ने जांच में जुट गई है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच कर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। गाजियाबाद में पिछले साल भी बड़े पैमाने पर लूट की घटना सामने आई थी। इस मामले के बाद तत्कालीन पुलिस कप्तान का तबादला कर दिया गया था।
इंदिरापुर के नीति खंड चौकी स्थित पेट्रोल पंप के पास लुटेरों ने पेट्रोल पंप कर्मी से लूट की घटना को अंजाम दिया। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। कर्मी के बैंक में कैश जमा करने जाने के दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। लूट की घटना की जांच शुरू कर दी गई है। बदमाशों को जल्द पकड़ने का दावा पुलिस की ओर से किया जा रहा है।
इंदिरापुरम के नीति खंड चौकी स्थित पेट्रोल पंप का कैशियर रोज की तरह पैसे जमा कराने बैंक जा रहा था। बैंक के करीब जैसे ही वह पहुंचा, लुटेरों ने उसे घेर लिया। कैशियर ने पैसों को बचाने का प्रयास किया। लुटेरों के साथ उसकी हाथापाई भी हुई। लेकिन, लुटेरे उससे रुपयों का बैग छीन कर फरार हो गए। माना जा रहा है कि लुटेरे कैशियर की पहले से रेकी कर रहे थे। उसकी हर गतिविधि की जानकारी लुटेरों को थी।
पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। गाजियाबाद में पिछले कुछ दिनों में लूट की घटनाएं बढ़ी हैं। पिछले दिनों स्टील कारोबारी से 10 लाख रुपये की लूट की घटना घटी थी। इस प्रकार गाजियाबाद कमिश्नरेट को बदमाश सीधी चुनौती दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button