लेडी इंस्पेक्टर ने गुरुग्राम में बिखेरा जलवा,केरल की ब्यूटी मिला ताज

गुरुग्राम,(हरियाणा)। केरल की अभिनी सुमिथ ने पहले पढ़ाई-लिखाई में, फिर सिक्योरिटी फोर्स में और अब ब्यूटी कान्टेस्ट में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा है। अभिनी राजस्थान के टोंक जिले के देवली सीआईएसएफ में बतौर महिला सब इंस्पेक्टर तैनात है। हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित ‘मिसेज इंडिया वन इन मिलियन’ की सौंदर्य प्रतियोगिता में अभिनी को गोल्ड कैटेगरी का विजेता घोषित किया गया है। इस प्रतियोगिता में ब्यूटी के ताज के साथ ही अभिनी को आयोजकों ने अपना राजस्थान ब्रांड एंबेसडर भी बनाया है।सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर अभिनी दो बच्चों की मां हैं। अभिनी की बचपन से ही मॉडल बनने की चाह थी।केरल की अभिनी ने 2013 में सीआईएसएफ में ही सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात सीकर जिला निवासी प्रवीण महला से प्रेम विवाह किया।अभिनी बताती हैं कि हैं उनके पति व ससुराल वालों ने ही उन्हें प्रोत्साहित कर इस कांटेस्ट में भाग लेने के उत्साहित किया। उन्होंने भी केटवॉक और कॉस्ट्यूम सिलेक्शन को लेकर काफी मेहनत की।

अभिनी ने बताया कि वे ट्रांसजेंडरों की सामाजिक स्थिति पर काफी पढ़ती रही हैं। ऐसे में वह अब उनके लिये काम करना चाहती हैं। अभिनी कहती हैं कि ट्रांसजेंडरों को समाज में अन्य लोगों के समान सामाजिक अधिकार दिलाना एक बहुत बड़ी चुनौती है। ऐसे में उनके लिये काम करना चाहती हैं। अभिनी ने कहा कि इस दिशा में उनका पहला काम ट्रांसजेंडरों के माता पिता की सोच में बदलाव करना है। उनको शिक्षित किये जाने को लेकर वे स्कूलों और कॉलेज में अब कैंपेन भी चलाने जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button