मुंबई में एएसआई ने दिव्यांग युवती से की छेड़छाड़, वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार

मुंबई में एएसआई संजय राणे गिरफ्तार, दिव्यांग युवती से छेड़खानी का आरोप

कांती जाधव/मुंबई ब्यूरो। मुंबई से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। ताड़देव इलाके में सोमवार, 22 दिसंबर को एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई ) संजय राणे को 18 वर्षीय दिव्यांग युवती के साथ छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर को पीड़िता के साथ छेड़खानी करते हुए वहां के लोकल लोगों ने देखा और उसे पकड़कर पुलिस स्टेशन ले गए। वहां उपस्थित लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जिसमें एएसआई वहां के लोकर लोगों से माफी मांगता नजर आ रहा है।
असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर का ये वीडियो पुलिस स्टेशन में भी जमा किया गया है और अब ये सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। 53 वर्षीय संजय राणे ताड़देव में लोकल आर्म्स डिवीजन 2 में एएसआई के पद पर था और घटना के वक्त ये अधिकारी पुलिस की वर्दी भी पहने हुए था। मुंबई पुलिस के मुताबिक, ये घटना सोमवार शाम साढे़ पांच बजे के करीब की है। ताड़देव आरटीओ के पास बृहन्मुंबई नगर निगम का भाऊसाहेब हायर गार्डन में एएसआई ने ये घिनौनी हरकत की।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि संजय राणे उस 18 वर्षीय दिव्यांग महिला के पास जाकर बैठ गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। युवती, एएसआई की ऐसी हरकतों से असहज हो रही थी। उस गार्डन में मौजूद लोगों ने जैसे ही ऐसा होते देखा, उन्होंने मामले में दखल दिया और एएसआई को रंगे हाथों पकड़ा। लोगों ने एएसआई का महिला का साथ छेड़खानी करते हुए भी वीडियो बना लिया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी एएसआई संजय राणे शराब के नशे में नहीं था। इसके बाद भी एएसआई का मेडिकल टेस्ट कराया गया है और रिपोर्ट आने का इंतजार है। आरोपी को कोर्ट में भी पेश किया गया और कोर्ट ने आरोपी को 26 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button