गाजियाबाद में जॉब दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा, जहां स्कूल था ही नहीं, टीचर बनाने के लिए ठग लिए 25 लाख

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शिक्षक बनवाने के नाम पर फर्जीवाड़ा का अलग ही मामला सामने आया है। प्रयागराज में जो स्कूल था ही नहीं, उसमें सहायक टीचर की जॉब दिलवाने के नाम पर एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पीड़ित को फर्जी जॉइनिंग लेटर भी दे दिया। जब वह जॉइन करने के लिए हंडिया पहुंचे तो पता चला कि ऐसा तो कोई स्कूल ही नहीं। उन्होंने आरोपियों से रुपये मांगे तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। सुदामापुरी के रहने वाले महेश चंद ने पहले प्रयागराज में शिकायत की, जहां सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने गाजियाबाद में भी शिकायत दी।
एंटी फ्रॉड सेल की जांच के बाद क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में खुद को स्कूल मालिक बताने वाले दायाराम और हरेंद्र पर केस दर्ज किया हुआ है। एसीपी वेव सिटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महेश चंद ने बताया कि घटनाक्रम 2018 से शुरू हुआ था। हरेंद्र ने बताया कि उनका दोस्त दयाराम का प्रयागराज के हंडिया में स्कूल है। उसमें सहायक टीचर की जॉब है। मुलाकात के बाद आरोपियों ने बताया कि स्कूल सरकार से सहायता प्राप्त है। उसमें 2013 से ही एक वैकेंसी खाली है, जिसमें उनके बेटे सरजीत को जॉब दिलवा देंगे।
आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि 2013 से जॉइनिंग के कारण इस दौरान वेतन भी मिलेगा। झांसे में लेने के बाद आरोपियों ने 25 लाख रुपये की डिमांड की। बेटे की जॉब के लिए उन्होंने रुपये उधार लिए और 2019 में आरोपियों को चेक और कैश के रूप में दिए। इस दौरान उन्होंने रामधनी दिवाकर प्राथमिक विद्यालय हांडिया का एक जॉइनिंग लेटर भी दे दिया। उनका बेटा जब जॉइनिंग के लिए गया तो पता चला कि वहां उस नाम को कोई स्कूल ही नहीं है। पीड़ित के अनुसार उनके अलावा अन्य लोगों से इसी प्रकार धोखाधड़ी कर चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button