उत्तर प्रदेश के योगी राज में दबंगई! फतेहपुर में दबंगों ने रोका गरीब गांव वालों का रास्ता

सत्येंद्र शुक्ला,(फतेहपुर/उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के घरवासीपुर गांव में दबंगों पर दीवाल लगाकर गरीब गांव वालों के रास्ते को बंद करने के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम खागा का दरवाज़ा खटखटाया है। घरवासीपुर गांव के लोगों ने बताया कि दबंगों ने ग्राम प्रधान की मिली भगत से खलिहान की जमीन पर टीन सेड डालकर कब्जा कर लिया और सरकारी भूमि पर बने वर्षों पुराने खड़ंजे को तोड़कर दो दर्जन से अधिक दलितों के आने-जाने का रास्ता दीवाल खड़ी करके बंद कर दिया।
जिसके चलते गांव के लोगों को खेत और करहा के सहारे कीचड़ से होकर आना-जाना पड़ रहा है। वहीं बच्चों को स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र जाने में परेशानी हो रही है। मामले की शिकायत ग्रामीणों द्वारा एसडीएम खागा अतुल कुमार गंगवार से की गई एसडीएम खागा ने राजस्व टीम को तत्काल खलिहान से अवैध कब्जा हटवा कर रास्ता फिर से खोलने के लिए आदेशित किया गया। लेकिन राजस्व टीम की उदासीनता के चलते ग्रामीणों को रास्ता नहीं मिल पाया। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। आवागमन बंद होने से खासकर महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button