गाजियाबाद में 10वीं कक्षा की छात्रा से रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने किया दुष्कर्म, महंगे गिफ्ट का दिया लालच

Retired inspector raped a 10th class student in Ghaziabad, lured her with expensive gifts

गाजियाबाद। इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में 10वीं कक्षा की छात्रा से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना 24 अक्टूबर की बताई जा रही है। छात्रा के पिता की शिकायत पर इंदिरापुरम कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस साक्ष्य एकत्र कर कार्रवाई में जुटी है।
इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहते हैं। उनकी 15 वर्षीय बेटी क्षेत्र के नामी स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है। उन्होंने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर शशांक यादव ने उनकी बेटी को लालच देकर महंगे गिफ्ट दिलाए। उसके साथ अश्लीलता की।
24 अक्टूबर को घर में बेटी को अकेला देखकर पीछे के रास्ते आ गए। बेटी से दरिंदगी की। बेटी जैसे तैसे उनके चंगुल से छूटकर बाथरूम में गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस के अधिकारियों से की। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शशांक यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button