जन मानव उत्थान समिति की सदस्यों व बहनों ने एनडीआरएफ के जवानों के हाथों में राखी बांध मनाया रक्षाबंधन पर्व

गाजियाबाद। जन मानव उत्थान समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशी शर्मा के नेतृत्व में समिति की सदस्य व पदाधिकारीयो ने आज एन डी आर एफ गाजियाबाद के हेड क्वार्टर गोविंदपुरम में पहुंचकर एनडीआरएफ के जवानों के हाथों में राखी बांधकर बड़े ही धूमधाम से मनाया। रक्षाबंधन त्यौहार के अवसर पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशी शर्मा ने कमांडेंट श्रीमान पी के तिवारी जी के हाथों में राखी बांध भाई-बहन के इस त्यौहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया व कार्यक्रम का शुभारंभ किया।भारत के रक्षकों एवं अपने भाइयों की दीर्घायु की कामना की और आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर समिति की मंडल अध्यक्ष बबीता चौधरी महानगर अध्यक्ष साधना सिंह ,समिति की उपाध्यक्ष हेमा शर्मा ,वृणिका ,पिंकी पाल समिति सचिव प्रियंका आदि समिति के सदस्य रहे मौजूद रहे।





