हिमाचल में दिखा सफेद रंग का खूबसूरत कोबरा

चंबा,(हिमाचल प्रदेश)। चंबा जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। ये वायरल वीडियो सफेद रंग के एल्बिनो कोबरा का है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो 3 मिनट का है। इस वीडियो में सफेद रंग का सांप खेतो में रेंगता हुआ दिखाई दे रहा है। वो इस दौरान एक जगह पर काफी देर तक बैठा रहता है। थोड़ी देर के बाद वो झाड़ियों में घुस जाता है। सफेद कोबरा की यह प्रजाति बहुत दुर्लभ है और भारत में बहुत कम देखी जाती है।
शरीर सफेद और आंखे लाल
सफेद कोबरा की इस प्रजाति का पूरा शरीर सफेद और आंखें लाल होती हैं। दावा है कि पूरे देश में सिर्फ 10 से 15 सफेद कोबरा ही होंगे। सफेद कोबरा को दुनिया के सबसे दुर्लभ दस एल्विनो एनिमल्स में शुमार किया जाता है। इसकी लंबाई 7 फुट तक होती है।
तमिलनाडु में भी दिखा था एल्बिनो कोबरा​
इससे पहले, तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक दुर्लभ सफेद कोबरा सांप देखा गया। कुछ लोगों ने इसे देखकर वन विभाग को सूचित किया और टीम ने पहुंचकर सांप को रेस्क्यू किया। सफेद कोबरा की यह प्रजाति बहुत दुर्लभ है और भारत में बहुत कम देखी जाती है। सफेद कोबरा अभी तक कनार्टक, सुंदरवन नेशनल पार्क पश्चिम-बंगाल, काजीरंगा नेशनल पार्क असम, तमिलनाडु और केरल में देखा गया है। बीते दिनों एक राजस्थान में भी नजर आया था। अब हिमाचल के चंबा में भी इसे देखा गया है।
​मेलनिन कम होने से त्वचा का रंग दुधिया सफेद​
तकरीबन 7 फुट लंबे इस सांप का रंग सफेद, इसलिए है क्योंकि उसकी त्वचा में मेलनिन की कमी है। मेलनिन कम होने से त्वचा का रंग दुधिया सफेद हो जाता है। यह प्रजात‍ि विलुप्‍त होने की कगार पर है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पूरे देश में इनकी संख्या बेहद कम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button