बुलंदशहर में मेला देखने गई नाबालिग को अगवा कर गैंगरेप, तीन आरोपी हिरासत में, जांच जारी

बुलंदशहर/उत्तर प्रदेश। बुलंदशहर में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना तब हुई जब पीड़िता एक मेले में गई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, चोला थाना क्षेत्र के गांव में 17 वर्षीय पीड़िता अपनी भाभी और परिवार के अन्य सदस्यों के चोला क्षेत्र के गांव में लगे मेला देखने गई थी। होली वाले दिन शाम करीब 6:30 बजे दो लड़कों ने उसे जबरन एक गाड़ी में डालकर अगवा कर लिया।
आरोप है कि आरोपी पीड़िता को जंगल में ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में, एक दूसरी गाड़ी से आए दो अन्य लड़कों ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जिस गांव के में मेला लगा था। उसी गांव के बाहर जंगल में छोड़कर पीड़िता को आरोपी मौके से फरार हो गए। काफी ढूंढने के बाद पीड़िता का जब पता नहीं लगा तो परिवार के लोगों ने ढूंढा था। वह खेत में बेहोशी हालत में मिली जिसके बाद उसे घर लाया गया। होश में आने के बाद उसने अपनी आप बीती परिजनों को बताई।
परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने कथित तौर पर हमलावरों में से एक को पहचान लिया है, जो पास के गांव का रहने वाला है। घटना के बाद, पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की।
इस संबंध में थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर तीन नामजद और एक अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।




