आगरा में हफ्ता वसूली की रकम को लेकर दरोगा ने चौकी इंजार्च की तोड़ दी टांग

आगरा/उत्तर प्रदेश। आरोप है कि आगरा में हफ्ता वसूली को लेकर एक दरोगा ने अपने चौकी इंजार्च को इतना पीटा कि उसके पैर की हड्डी टूट गई। जब इसकी जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को हुई तो दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं मामले की जांच शुरू करा दी है। एसीपी का कहना है कि विवाद वरिष्ठता और कनिष्ठता को लेकर हुआ था। जांच कराई जा रही है।
मामला थाना लोहामंडी की आलमगंज चौकी का है। घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है। चौकी पर तैनात संजय कुमार बैच 2019 के हैं। सिपाही से दरोगा बने रमेश चंद्र माथुर को भी एक महीने पहले चौकी पर तैनात किया गया है। शुक्रवार की रात दोनों में जमकर गुत्थम-गुत्था हुई। दरोगा रमेश चंद्र माथुर ने संजय कुमार को जमीन पर गिराकर उसे लात घूंसों से पीटा। जिसमें उसके पैर की हड्डी टूट गई। सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई। मौके पर एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी पहुंच गए, उन्होंने डीसीपी सिटी को इसकी जानकारी दी। डीसीपी सिटी सूरज रॉय ने बताया कि दरोगा के दुर्व्‍यवहार पर उसे निलंबित कर दिया है। इसकी प्रारंभिक जांच कराई जा रही है।
विवाद का कारण चौकी पर पहुंचने वाली हफ्ता की वसूली बताई जा रही है। दरोगा रमेश चंद माथुर ने चौकी प्रभारी पर हफ्ता में हिस्सा देने की बात कही थी। दरोगा ने चौकी इंचार्ज से कहा था कि मैं तुमसे सीनियर हूं। कोई भी काम करने में एक बार मुझसे मंजूरी जरूर ले लेना। पुलिस सूत्रों की माने तो दरोगा ने चौकी इचार्ज के कार्यों में हस्तक्षेप भी करना शुरू कर दिया था। इस बात पर दोनों में विवाद हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button