नोएडा में गुमशुदा पालतू कुत्ते के लिए मालकिन ने 5000 का नगद ईनाम के लगवाए पोस्टर

In Noida, the owner of the lost pet dog put up posters with a cash reward of Rs 5000

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-11 में रहने वाली एक महिला का कुत्ता लापता हो गया। कुत्ते को ढूंढने वाले को कुत्ते की मालकिन ने 5 हजार रुपये का इनाम रखा है। जो भी व्यक्ति इसको ढूंढ कर लाएगा उसे इनाम की घोषित की गई धनराशि नगद पुरस्कार के तौर पर दी जायेगी। कुत्ते की खोज में परेशान मालकिन ने शहर में कई जगहों पर पोस्टर लगवाए हैं। कुत्ते की मालिकन प्रीतू चौधरी ने बताया कि कुत्ता खोजने वाले व्यक्ति को वह पांच हजार रुपये से अधिक रकम का इनाम देंगी। कुत्ते से महिला और उसके परिवार को काफी लगाव हो गया था।
प्रीतू चौधरी अपने परिवार के साथ सेक्टर-11 स्थित ब्लॉक एच-3 में रहती है। उन्होंने 4 साल पहले यानी साल 2021 अप्रैल के महीने में सित्जू ब्रीड का एक डॉग खरीदा था, जिसका नाम उन्होंने प्यार से जॉय रखा था। वह तब से उनके घर पर ही उनके साथ एक परिवार के सदस्य की तरह रहता है। ऐसे में उनको और उनके परिवार को उससे बहुत ज्यादा लगाव हो गया। आज सोमवार सुबह करीब 9 और 10 बजे की बीच घर से ही गायब हो गया है।
घर का दरवाजा खुले होने की वजह से वह बाहर चला गया। वह उसका बर्थडे भी मनाती थीं। उसके साथ उनका व्यवहार अब घर के बच्चे के समान हो गया था। उसको ढूंढने के लिए हमने काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने घर के आसपास जॉय की तस्वीर के साथ पोस्टर चिपकवाये। साथ ही सोशल मीडिया पर जॉय की तस्वीर के साथ खोजने वाले को पांच हजार रुपये का इनाम देने की पोस्टर भी शेयर किया।
कुत्ता सफेद और भूरे रंग का था, जिसकी ऊंचाई 12 इंच थी। उन्होंने बताया कि कुत्ते को खोजने के लिए एक पैंफ्लेट भी बनवाया है, करीब दो सौ अधिक जगहों पर गुमशुदा पालतू कुत्ते की तलाश से संबंधित पैंफ्लेट भी चिपका दिया। उन्होंने कहा कि पैंफ्लेट में पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की है, यदि कुत्ता मिल जाता है, तो वह दस हजार या उससे अधिक रुपयों का इनाम कुत्ता खोजने वाले शख्स को दे सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button