उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना इलाके में छह साल की मासूम के साथ रेप

दिल्ली ब्यूरो। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना इलाके में एक छह साल की मासूम के साथ रेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।बच्ची की मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है।पुलिस ने बताया कि पीड़ित बच्ची की मां ने रविवार को इस संबंध में जानकारी दी।उसने बताया कि बिल्डिंग में ही रहनेवाला एक 21 वर्षीय युवक ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया जहां उसने उसके साथ रेप को अंजाम दिया।बच्ची ने जब इसकी जानकारी मां को दी तो उसने पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौन शोषण और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है कि पीड़िता और आरोपी अलग-अलग समुदाय से हैं।




