पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए चेन और मोबाइल लूटने वाले बदमाश, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
Chain and mobile robbers caught in police encounter, one of the robbers got shot in his leg

नोएडा। एक्सप्रेस-वे थाना पुलिस की शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में बाइक सवार दो बदमाश पकड़े गये। पुलिस के मुताबिक ये बदमाश बाइक सवार होकर शहर में बाइक व मोबाइल लूट रहे थे। इनमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। एक को पुलिस ने घेर कर पकड़ा है।
आरोपियों की पहचान नितिन निवासी गाजियाबाद, मोहन निवासी बागपत के रूप में हुई है। पुलिस कारवाई की जानकारी एडीसीपी नोएडा मनीष मिश्रा ने दी। एडीसीपी ने बताया नितिन के खिलाफ पूर्व में भी 9 केस अलग अलग थाने में दर्ज हैं। अन्य तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।




