भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा ने पत्रकार सम्मलेन कर बताया मोदी विज़न

नई दिल्ली। लॉ कॉर्डिंयल बेंक्वेट हॉल, क्रॉस रिवर मॉल, करकरडूमा में मीडिया संवाद का आयोजन किया गया। हर्ष मल्होत्रा ने बताया की भारत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नित निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। दिल्ली का प्रत्येक भाजपा लोकसभा प्रत्याशी आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ही “विकसित भारत-बेहतर दिल्ली” को संकल्पित है।
भाजपा लोकसभा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा, लोकसभा प्रभारी अनिल गुप्ता, लोकसभा संयोजक महेंद्र आहूजा, शाहदरा जिला अध्यक्ष संजय गोयल, विधायक अभय वर्मा, दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता यासीर जिलानी, शाहदरा जिला महामंत्री गीता शर्मा, शाहदरा जिला कोषाध्यक्ष हरिओम गुप्ता, निगम पार्षद संदीप कपूर, शाहदरा जिला मीडिया प्रकोष्ठ संयोजक विनीत जैन, मयूर विहार जिला मीडिया संयोजक अतुल सिंह व जिला प्रवक्ता भारत गौड़ व गौरव कपूर कार्यक्रम में उपस्थित थे।




