बॉस हो तो ऐसा! दिवाली से पहले कर्मचारियों गिफ्ट में दीं लग्जरी कारें, स्टाफ को बताया ‘सुपरस्टार’
Boss should be like this! Gifted luxury cars to employees before Diwali, called staff 'superstars'

पंचकूला/हरियाणा। एक प्राइवेट कंपनी के मालिक ने दिवाली से पहले अपने कर्मचारियों पर प्यार लुटाया है। मिट्स हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड नाम की ये दवा कंपनी पंचकूला में हैं। पिछले साल भी दिवारी के मौके पर इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को कारें बांटे थी। इस बार भी कंपनी के मालिक ने अपने 15 कर्मचारियों को लग्जरी कारें उपहार में दी है। इस कंपनी के चेयरमैन और संस्थापक एम. के. भाटिया हैं। उनका कहना है कि उनके कर्मचारी ‘सेलिब्रिटीज’ है और उन्हें दिवाली उपहार के रूप में 15 कारें उपहार में दीं है।कंपनी में काम करने वाले लोगों का कहना है कि अपने सेलिब्रिटीज को कारें उपहार में देकर भाटिया ने न केवल उनके जीवन में खुशियां भरी हैं, बल्कि अपने कर्मचारियों की कड़ी मेहनत को पहचानने और पुरस्कृत करने की अपनी श्रृंखला भी जारी रखी है। यह उनकी टीम को सशक्त बनाने और सकारात्मक कार्य वातावरण बनाने में उनके अटूट विश्वास का प्रमाण है।
भाटिया ने अपने कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपना सुपरस्टार बताया। उन्होंने कहा कि मिट्स हेल्थकेयर की सफलता के लिए कर्मचारियों का समर्पण और योगदान महत्वपूर्ण रहा है। भाटिया के इस कार्य ने सोशल मीडिया पर काफी ध्यान आकर्षित किया है और कई लोगों ने उनकी सोच और नेतृत्व के लिए उनकी प्रशंसा की है। उनकी इस पहल ने अन्य व्यवसायियों और उद्यमियों के लिए एक अनूठी मिसाल कायम की है।
भाटिया ने कहा कि पिछले साल स्टार कर्मचारियों के बीच 12 कारें बांटी गई थीं, लेकिन जैसे-जैसे स्टार कर्मचारियों की संख्या बढ़ी, हमने कारों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। इसलिए इस वर्ष हम अपनी कंपनी के प्रति उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए 15 स्टार कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे। भाटिया ने घोषणा की कि इनमें से आठ कारें पहले ही हमारे स्टार कर्मचारियों को सौंप दी गई हैं, जबकि शेष सात जल्द ही सौंप दी जाएंगी।



