हिमाचल में लव जिहाद! मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती से की तीसरी शादी

पूजा का नाम बदलकर रख दिया फातिमा,युवती की मां गीता देवी ने मीडिया के सामने बताई पूरी बात

सोलन/हिमाचल प्रदेश। सोलन जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक पर हिंदू युवती को भगाने के आरोप लगे है। युवती की मां ने ये आरोप लगाए है। पीड़ित मां का कहना है कि उसकी बेटी को मुस्लिम युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मां का कहना है कि युवक ने उनकी बेटी का धर्म भी बदलवा दिया है। उसने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। वहीं, मुस्लिम युवक का कहना है कि उसने युवती से शादी कर ली है। महिला ने मांग की है कि उनकी बेटी और युवक को गिरफ्तार किया जाए। मां ने कहा कि उनकी बेटी एक साल पहले गायब हो गई थी। हालांकि, सोलन पुलिस ने अभी तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
युवती का मां गीता देवी ने मीडिया को अपनी कहानी बताई। उसने उत्तर प्रदेश के रामपुर के रहने वाले अरमान नाम के एक युवक पर आरोप लगाता हुए कहा कि वो सोलन बाजार में नाई का काम करता था। वो उसकी बेटी को भगाकर ले गया है। गीता देवी ने बताया कि उनकी बेटी पूजा का नाम बदलकर फातिमा कर दिया गया है। उर्दू में बने मैरिज सर्टिफिकेट में उनकी बेटी का नाम फातिमा लिखा है। मां के अनुसार, एक और सर्टिफिकेट है जिसमें लिखा है कि उनकी बेटी पहले क्रिश्चियन थी और अब मुस्लिम बन गई है। गीता देवी का आरोप है कि अरमान उनकी बेटी पूजा को बहला-फुसलाकर ले गया और उसका धर्म परिवर्तन करा दिया।
गीता का कहना है कि अरमान पहले भी पूजा का पीछा करता था। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में भी दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद, युवक पूजा को उत्तर प्रदेश ले गया और अब उससे शादी करने का दावा कर रहा है। परिवार ने छह महीने पहले पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिवार ने खुद ही पूजा को खोजना शुरू कर दिया। उन्हें पता चला कि पूजा का नाम बदलकर फातिमा कर दिया गया है और अब वह उनसे संपर्क नहीं कर रही है। परिजनों का आरोप है कि पूजा को धोखे से ले जाया गया और उसका ब्रेनवॉश करके उसका धर्म बदलवा दिया गया। परिवार ने पुलिस से इस मामले की गहराई से जांच करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button