एसीबी टीम ने बिजली विभाग के जेई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार

करनाल/हरियाणा। करनाल जिले में एसीबी की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसीबी टीम ने बिजली विभाग के जेई दलबीर को 85 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जेई ट्रांसफॉर्मर का लोड बढ़ाने की एवज में एक लाख रुपए की डिमांड कर रहा था। बाद में 85 हजार रुपये रिश्वत की डील फाइनल हुई। पीड़ित ने मामले की शिकायत करनाल एसीबी टीम को दे दी। एसीबी ने शिकायत सुनने के बाद टीम का गठन किया। योजनाबद्ध तरीके से व्यक्ति ने जेई दलबीर को फोन किया गया। जेई ने व्यक्ति को अपने ऑफिस में बुला लिया। टीम पहले से ही मौके पर तैनात थी। जैसे ही पीड़ित ने जेई दलबीर को 85 हजार दिए तो टीम ने उसे पकड़ लिया।
मामले की जानकारी देते हुए एंटी क्रप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया सेक्टर-6 निवासी एक व्यक्ति ट्रांसफार्मर का लोड बढ़वाना चाहता था। इसके लिए उसने बिजली निगम की सभी शर्त पूरी की हुई थीं। सेक्टर 6 बिजली निगम डिवीजन में तैनात JE दलबीर व्यक्ति से एक लाख रुपए की डिमांड कर रहा था। आखिर में डील 85 हजार रुपए में फाइनल हुई। पीड़ित ने हमें मामले की शिकायत दी। जिसके बाद उसे रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।
विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज आरोपी जेई दलबीर मूल रूप से बाल रांगडान गांव का रहने वाला है। फिलहाल वह सेक्टर-33 नरसी विलेज में रह रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि इस मामले में अन्य आरोपियों के नाम सामने आते हैं तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button