महाशिवरात्रि पर रजादेपुर मठ में हुआ शिव का महाअभिषेक

आजमगढ़,(उत्तर प्रदेश)। महाशिवरात्रि पर रविवार को शिवालयों में भारी भीड़ उमड़ी। सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही शिव भक्तों ने महादेव का अभिषेक शुरू कर दिया। मंदिर कमेटियों ने भी भक्तों का पूरा ख्याल रखा। सुबह से लेकर शाम तक मंदिरों में शिव भक्तों तांता नहीं टूटा। वहीं प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। इस दौरान शिवालयों को भव्य रूप से सजाया गया। मंदिरों में रात्रि को चार प्रहर की पूजा की गई। जिलेभर में शिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। सभी मंदिरों को भव्य ढंग से सजाया गया। शहर में चारों ओर हर-हर महादेव का जयघोष सुनाई दिया।
रजादेपुर मठ के ऐतिहासिक व प्राचीन मंदिर में भी भव्य आयोजन किया गया।शिव मदिर में पूजा की गई एवं शिवालय में शिवलिंग का जलाभिषेक हुआ। रजादेपुर मठ के महंत शिव सागर भारती ने बताया कि सुबह से ही भगवान शिव की पूजा शुरू हो गई। महंत शिव सागर भारती ने बताया कि सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान भजन और आरती की गई।इस अवसर पर प्रसिद्ध गायकों ने भजनों की अमृत वर्षा की। महिलाओं व पुरुषों ने शिवलिंग पर बेल पत्र, धतूरा, भांग के पत्ते, कच्चा दूध, फल व शहद चढ़ाया। इस मौके पर मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान भोले का प्रसाद ग्रहण किया।




