संसद भवन के पास एक शख्स ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

A man set himself on fire near Parliament House, condition critical

  • संसद भवन के पास व्यक्ति ने खुद को आग लगाई
  • आग लगने के बाद व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा
  • घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई
  • फोरेंसिक टीम ने मौके पर शुरू की जांच

नई दिल्ली। संसद भवन के पास बुधवार एक शख्स ने खुद को आग लगा ली। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसे आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस को मौके पर पेट्रोल मिला है। शख्स ने ऐसा क्यों किया फिलहाल पुख्ता कारण का पता नहीं चल पाया है। जैसे ही इसकी खबर मिली मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फोरेंसिक की टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है।डीसीपी देवेश कुमार महला ने कहा, पुलिस कांस्टेबलों ने कुछ नागरिकों के साथ मिलकर तुरंत आग बुझा दी। शुरुआती जांच में पता चला कि जितेंद्र नाम का यह शख्स यूपी के बागपत में अपने खिलाफ दर्ज किसी मामले के कारण परेशानी में था। हालांकि कोई नोट नहीं मिला है। उसे अस्पताल भेजा गया है।
घायल को घटना के तत्काल बाद कम्बल से कवर किया गया। इस मामले में जो शुरुआती जानकारी मिल रही है उसके अनुसार युवक ने पहले रेल भवन के पास खुद को आग लगाई और ठीक उसको बाद वह संसद भवन की ओर तेजी से भागने लगा। उसे जल्द नजदीकी राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल ले जाया गया। दिल्ली अग्निशमन विभाग (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि संसद भवन के सामने रेल भवन के पास हुई इस दुर्घटना के बारे में अपराह्न करीब 3.35 बजे सूचना मिली, जिसके बाद दमकल विभाग की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि संसद के पास तैनात सुरक्षाकर्मी उस व्यक्ति को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले कर गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button