जिनपिंग ने दी द्रौपदी मुर्मू को बधाई

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने भारतीय समकक्ष द्रौपदी मुर्मू को पद संभालने पर बधाई देते हुए कहा कि वह राजनीतिक आपसी विश्वास बढ़ाने, व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने और  मतभेदों को दूर करने की दिशा में उनके साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। एक बधाई संदेश में राष्ट्रपति शी ने कहा कि चीन और भारत एक दूसरे के महत्वपूर्ण पड़ोसी हैं और एक स्वस्थ और स्थिर चीन-भारत संबंध दोनों देशों और उनके लोगों के मूलभूत हितों के लिए अनुकूल है। इसके साथ-साथ  पूरी दुनिया में शांति, स्थिरता और विकास के लिए जरूरी हैं।

शी जिनपिंग ने मुर्मू को पदभार ग्रहण करने पर बधाई देते हुए कहा कि वह पारस्परिक राजनीतिक विश्वास बढ़ाने, व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने और मतभेदों के समाधान के लिए उनके साथ काम करने को तैयार हैं। चिनफिंग ने अपने बधाई संदेश में कहा कि चीन और भारत एक-दूसरे के महत्वपूर्ण पड़ोसी हैं। सरकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार शी ने कहा कि वह चीन-भारत संबंधों को बहुत महत्व देते हैं और राजनीतिक आपसी विश्वास बढ़ाने, व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने, मतभेदों को ठीक से संभालने और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए मुर्मू के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।

बता दें कि प्राचीन परंपराओं एवं आधुनिक राष्ट्र की आकांक्षाओं को पूरा करने के संकल्प के साथ द्रौपदी मुर्मू ने देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में सोमवार को शपथ ली। वह जनजातीय समुदाय से आने वाली देश की पहली राष्ट्राध्यक्ष और इस शीर्ष संवैधानिक पद को ग्रहण करने वाली दूसरी महिला हैं। संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित समारोह में आज भारत के प्रधान न्यायाधीय एन वी रमण ने मुर्मू को देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button